फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के बीच बांटी इफ्तार सामग्री

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में जरूरतमंदों में इफ्तार सामग्री का वितरण करते परिवर्तन सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
126 जरूरतमंदों के बीच बांटी इफ्तार सामग्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में रोजगार के साधन बंद हैं। ऐसे में लोगों के सामने परेशानियां भी हैं। बृहस्पतिवार को परिवर्तन सेवा समिति की ओर से रमजान के पवित्र महीने में नगर के 126 आर्थिक स्थिति से कमजोर जरूरतमंद परिवारों में इफ्तार सामग्री का वितरण किया गया। इसमें बिस्कुट, साबुन, खजूर, चिप्स, बेसन, चना, दाल, सरसों तेल, सेवई, चावल व आटा दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव व रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य होता है आपसी प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। इस लॉकडाउन में लोगों के सामने दिक्कतें भी हैं। समिति की यह पहल सराहनीय है। समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इफ्तार पार्टी के स्थान पर गरीबों में इफ्तार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा एवं डीपीआरओ ब्रहमचारी दूबे उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के सचिव प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष डिंपल सिंह, शादाब आलम, शैलेंद्र गुप्ता, रोहितास पाल, गुरदीप सिंह, हैप्पी सिंह, गोल्डी सिंह, अंकित त्रिपाठी, तरंदीप सिंह, खालिद वकार आबिद, अजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें