पीडीडीयू नगर। ट्रेन में तत्काल बुकिंग चाहिए तो मोबाइल फोन नंबर लिंक्ड आधारित आधार कार्ड लेकर आएं। तत्काल फाॅर्म पर आधार नंबर डालना होगा और बुकिंग के दौरान ओटीपी आएगा। ओटीपी बताने पर ही सीट बुक होगी। मंगलवार से रेलवे में नई व्यवस्था लागू होगी।
रेलवे और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने तत्काल बुकिंग की व्यवस्था बदल दी है। एक जुलाई से आधार कार्ड सत्यापित होने पर ही तत्काल बुकिंग की जा रही है। अब 15 जुलाई से तत्काल टिकट लेने वालों को बुकिंग काउंटर पर आधार कार्ड और उससे लिंक्ड मोबाइल फोन नंबर लेकर जाना होगा, तभी टिकट बुक हो सकेगी। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तत्काल बुकिंग के लिए लाइन लगती है। एक जुलाई से रेलवे की ओर तत्काल टिकट के नियम बदल दिए गए हैं। मंगलवार से बुकिंग काउंटर पर तत्काल बुकिंग के लिए आधार कार्ड लेकर पहुंचना जरूरी होगा। यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए आधार कार्ड और आधार लिंक्ड मोबाइल फोन लेकर पहुंचना होगा। यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर पर फाॅर्म में मोबाइल फोन नंबर पर देना होगा। टिकट के लिए आधार से लिंक्ड मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी बताने पर ही टिकट बुक हो पाएगा। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि मंगलवार से नई व्यवस्था लागू की जा रही है।