फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंधी डिवीजन से पानी बहेगा तो किसान करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
शिकारगंज के भोका बंधी पर प्रदर्शन करते किसान विकास मंच के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शिकारगंज। बंधी डिविजन की ओर से भोका बंधी से पानी बहाने से नाराज होकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बंधी पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बंधी डिवीजन होश में आओ नाजायज पानी मत बहाओ आदि नारे लगाए गए। चेतावनी दी कि भोका बंधी के गेट नंबर एक से जोगिया माइनर में धड़ल्ले से बिना मतलब के पानी बहाने पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। किसान विकास मंच के नेताओं ने कहा कि भोका बंधी में 4 गेट स्थापित किया गया है। गेट नंबर तीन और गेट नंबर चार पर पानी नहीं है। बंधी डिवीजन जिन गेटों पर पानी नहीं है। उनकी मरम्मत पहले कराना चाहिए। गेट नंबर दो पर सबसे ज्यादा पानी है, और उसकी मरम्मत पानी कम होने के बाद करना चाहिए। बंधी डिवीजन के असिस्टेंट इंजीनियर मनोज पटेल शिकारगंज माइनर का दौरा करने गये थे। यहां उनसे मुलाकात करके किसानों ने सिंचाई संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की। किसान विकास मंच के नेता ईश्वरी शरण सिंह ने शिकारगंज माइनर की पश्चिमी पटरी की पैमाइश करा कर पटरी मजबूत करने और कुलावों को लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुलावा विभाग नहीं लगा रहा है। इसके कारण नहर की पश्चिमी पटरी को काटना पाटना पड़ता है, इससे सिंचाई के वक्त किसानों को लोहे के चने चबाना पड़ता है। किसान विकास मंच के युवा नेता सरोज कुमार ने कहा कि ऊंचेहरा माइनर में गायघाट, भगड़ा, सुरथापुर, सहामदपुर के किसानों को पानी कभी नहीं मिलता, क्योंकि माइनर की मरम्मत कभी भी ठीक से नहीं कराई गई है। ऊंचेहरा माइनर के टेल के पांच सौ मीटर तक माइनर का नामोनिशान नहीं है खेत और माइनर एक जैसा लगता है। किसानों ने एक स्वर में कहा कि गेट मरम्मत के नाम पर पानी को अनावश्यक रूप से बहाना ठीक नहीं है। इस समय बंधी में पंद्रह फीट पानी है जो रोपाई के लिए फायदेमंद बनेगा। गेट नंबर तीन और चार पर पानी नहीं है पहले इसकी मरम्मत कराने के बाद गेट नंबर दो पर बंधी के तरफ से मिट्टी डालकर पानी बचाया जा सकता है और मरम्मत भी कराई जा सकती है। इसी तरह से गेट नंबर एक में भी पानी रोकने का उपाय किया जा सकता है। किसान विकास ने चेतावनी दी कि बंधी का पानी संरक्षित करते हुए गेट मरम्मत नहीं कराई गई तो डीएम से शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर अरविंद कुमार यादव, ईश्वरी शरण सिंह, सरोज कुमार, नंदू प्रजापति, रुपेंद्र कुमार, दशरथ पासवान, चेतन यादव, राधे यादव, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें