चहनिया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई के साथ दवा का छिड़काव लगातार किया जा रहा है वहीं क्षेत्र के रामदत्तपुर और राजस्व ग्राम मैनुद्दीनपुर में सफाईकर्मियों के नहीं आने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। शुक्रवार को सफाईकर्मियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई का कार्य किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाईकर्मियों के नही आने से गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।
सफाईकर्मियों के नहीं आने पर सुनील मौर्या, जगत नारायण कुशवाहा, संजय मौर्य, राम सदन कुशवाहा, चंदन राम, भरत आदि ग्रामीणों ने झाड़ू उठाकर स्वयं गांव की साफ -सफाई की। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस गाँव का सफाई कर्मचारी नही आते है और बिना कार्य किये हुए ही तनख्वाह उठा रहे है। सफाईकर्मियों के नही आने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आरोप लगाया कि साफ सफाई के अभाव में गांव में गंदगी पड़ी हुई है। वहीं इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मियों को भेजकर गांव में साफ-सफाई कराया जाए नही तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।