फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में नहीं बना अस्थाई स्टैंड तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की एक बैठक बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में हुई । जिसमें अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिकारियों को दिए गए पत्र में अस्थायी स्टैंड की मांग जिला जज, जिलाधिकारी व एसपी से की गई थी और अधिकारियों ने अस्थायी स्टैंड बनाने के लिए न्यायालय के पूरब दिशा में जमीन चिह्नित भी की थी। किंतु एक दिन जेसीबी से खुदाई करने के बाद वाहन स्टैंड निर्माण कार्य बंद कर दिया गया और अस्थायी स्टैंड की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि दो दिन के अंदर अस्थाई वाहन स्टैंड नही बना तो मुख्य गेट का तालाबंदी कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से कार्य से विरत रहे ।संचालन महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें