फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष को मनाने की तैयारी में जुटे हैं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष के शुरूआत में चंद दिन बचे हैं। ऐसे में युवा नए वर्ष मनाने के मूड में आ चुके हैं। क्रिसमस के बाद अब युवा नववर्ष के आगमन की तैयारी में जुट गए हैं। कोरोना के बीच बड़े बडे़ होटलों में कार्यक्रम नहीं होंगे। ऐसे में युवाओं ने छोटे होटल रेस्टूरेंट में पार्टी मनाने की योजना तैयार की है। वहीं कोरोना की वजह से लंबे समय से घरों में कैद रहे लोग नजदीकी पहाड़ी स्थानों पर पहुंच कर पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन पूजन का भी प्रोग्राम बना रहे हैं। कुल मिलाकर वर्ष का पहला दिन लोग अलग तरीके से मनाने का मूड बना रहे हैं।
विज्ञापन

नए वर्ष को मनाने के लिए युवाओं में अलग ही उत्साह दिखाई देता है। युवा नाचते गाते और आतिशबाजी के बीच नए वर्ष में प्रवेश करते हैं। बड़े पैमाने पर युवा हिल स्टेशनों की सैर करते रहे हैं। इस वर्ष कोरोना की वजह से पूरे वर्ष लोग घरों में कैद रहे। ऐसे में नए वर्ष ने उन्हें खुशियां मनाने का नया मौका दिया है। हालांकि पार्टियों पर प्रतिबंध। इन सबके बीच युवा नव वर्ष के स्वागत को अलग मनाने की तैयारी में जुटे हैं। नगर के होटल रेस्टूरेंट संचालकों ने कोविड से बचाव नियमों का पालन करते हुए ग्राहकों को लजीज व्यंजन परोसने को तैयार हैं। वहीं नगर से तीन दर्जन से अधिक लोग गोवा, जम्मू कश्मीर जैसी पहाड़ी इलाकों में घूमने का प्रोग्राम बना चुके हैं। पड़ाव के कटेसर स्थित होटल में इस वर्ष 31 दिसंबर की रात मुंबई के कलाकार नहीं आएंगे। मैनेजर के अनुसार स्थानीय स्तर पर मनोरंजन के इंतजाम रहेंगे।
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष पर युवाओं में विशेष उत्साह है। किसी ने हिल स्टेशन जाने का प्रोग्राम बनाया है तो कुछ परिवार के साथ मंदिर जाकर दर्शन पूजन करना चाहते हैं। कोरोना को देखते हुए समीपवर्ती पार्कों में भी पिकनिक मनाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के वेस्टर्न बाजार निवासी राहुल जायसवाल नया साल हिल स्टेशनों पर बिताने की योजना बना चुके हैं। दोस्तों के साथ जम्मू, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की वादियों में सैर के लिए बुकिंग करा चुके हैं। वहीं कुढ़े खुर्द निवासी विकास यादव परिवार के साथ नए वर्ष के पहले दिन अयोध्या में होंगे। कहते हैं कि वे रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। नगर निवासी सोम बिंद कोरोना को देखते हुए दूर की यात्रा नहीं करना चाहते हैं। बताया कि वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे और इसके बाद सारनाथ घूमेंगे। वहीं नई बस्ती निवासी सुरेश कुमार ने सीतामढ़ी जाने का प्रोग्राम बनाया है।
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष के पहले दिन जिले के पर्यटक स्थल लोगों को लुभाएंगे। युवा कम खर्च में नए वर्ष पर जिले के पर्यटक स्थलों पर भ्रमण कर सकते हैं। जिले के घोषित राजदरी और देवदरी पर्यटक स्थल पर न सिर्फ जिले बल्कि दूसरे जिले से भी लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा भैसोड़ा बांध, लतीफशाह, कोइलरवा हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर घूमने का प्रोग्राम युवा बना सकते हैं। इसी तरह पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन नया पर्यटक स्थल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें