फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गरीब परिवारों को बंदरगाह के लिए उजाड़ा तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में बंदरगाह के लिए किसी गरीब को उजाड़ा सपा आंदोलन करेगी। भूमि अधिग्रहण के मामले में गरीब परिवारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीरेंद्र सिंह ने डीएम को बताया कि मिल्कीपुर में 70 फीसदी से अधिक परिवार निषाद समुदाय हैं। वे रोजाना गंगा में मछली पकड़ने और नाव चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में इन गरीबों को बंदरगाह के लिए उजाड़ना ठीक न नहीं। कहा कि धान के बुआई के सीजन में बिजली की कटौती चरम पर हैं। किसानों को धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा हैं। संबंधित विभाग के अफसर किसानों की समस्या से अनजान बने हैं। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि नहरों के सफाई के नाम पर ठेकेदारों ने खानापूर्ति की है। इसकी धरातल पर जांच होनी चाहिए। इस दौरान सत्यनारायण राजभर, चकरू यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, अश्वनी सोनकर, वीरेंद्र बिंद, जगमेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें