फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें, भगवान सबको इतना बाहुबली बनाए : बृजभूषण

विज्ञापन
धानापुर में आयोजित कथा में शामिल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
धानापुर। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को चंदौली में रामकथा में शामिल हुए। उन्होंने खुद को बाहुबली कहे जाने के सवाल पर कहा कि लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें। मैं छह बार सांसद रह चुका हूं। मेरी पत्नी भी सांसद थीं। मेरा बेटा सांसद है और दूसरा बेटा विधायक है। मैं सांसद और विधायक का पिता हूं। अब इसे लोग बाहुबली कहते हैं तो मैं तो कहूंगा कि भगवान इतना बाहुबली सबको बनाए।
विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह धानापुर के दशमी तालाब के पास सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित राजन महाराज की रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से कथा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन वाराणसी में आयोजित एयर शो के चलते हेलीकॉप्टर से आने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे और वहां से कार से करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर चंदौली आए। कथा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने मंच से राजन महाराज का आशीर्वाद लिया।
पूर्व सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग भगवान राम के अस्तित्व, रामसेतु और अयोध्या को लेकर सवाल उठाते हैं। इसके बावजूद रामकथा के माध्यम से वे अपना काम करते रहेंगे। इस दौरान उनसे अयोध्या और काशी में मंदिर निर्माण के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर भी सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें