फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आठ मई तक रिंग रोड पर आना-जाना शुरू नहीं हुआ तो सपा सांसद देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को महेवा के पास गंगा नदी पर बन रहे पुल का प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी कि आठ मई तक काम पूरा कराकर एक लेन पर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय तक निर्माण पूरा नहीं होने पर वे धरना देंगे।
विज्ञापन

रिंग रोड फेज तीन के तहत पुल का निर्माण वर्ष 2018 से चल रहा है। जिसकी लंबाई लगभग 27 किमी है। इस परियोजना को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके तहत गया रेलवे लाइन पर रेवसा गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज, पटना रेललाइन पर महेवा गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज व सुल्तानीपुर में गंगा पर पुल का निर्माण अभी तक अधूरा है। सपा सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि आठ मई तक रिंग रोड का निर्माण पूरा कर आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना देंगे। उधर, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि रिग रोड के निर्माण के दौरान बहुत से संपर्क मार्ग की सड़कें खराब हो गई हैं। उन्हें बनाने की संबंधित संस्था की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम में टालमटोल किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर उमेश सिंह, एजीएमआर आर मिश्रा, राजेश राय, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, संतोष यादव, सुदामा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें