फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई से लौट पति को पत्नी ने घर में घुसने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। परदेश से लौटने वालों को लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन सतर्क है बल्कि उनके घर की महिलाएं भी काफी सजग हैं। बाहर से आने वालों की उनके घर महिलाएं ही चौखट पर कदम बाहर रोक दे रही हैं। सोमवार को ऐसा ही एक मामला बरहनी ग्रामसभा के परसियां गांव में सामने आया। वहां सोमवार को मुंबई से लौटे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया। उसने पति को 14 क्वारंटीन सेंटर में रहने की सलाह दी। पहले तो पति ने इसमें आनाकानी की लेकिन बाद में वह प्राथमिक विद्यालय में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रहने को तैयार हो गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण कई श्रमिक दूसरे प्रांतो में फंस गए थे। बाद में लॉकडाउन में थोड़ी छूट दिए जाने के बाद लोगों का घरों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। मुंबई से पैदल व मालवाहक से सोमवार को एक व्यक्ति बरहनी ग्रामसभा के अपने गांव परसिया पहुंचा। अभी वह घर में घुस ही रहा था कि उसकी पत्नी ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। पत्नी की बात सुनकर उसे थोड़ी नाराजगी हुई। जिसपर पत्नी ने उससे कहा कि 14 दिनों तक क्वारंटीन सेंटर रहने के बाद ही उसे घर में प्रवेश मिलेगा। इस पर वह नहीं माना तो पत्नी ने ग्राम प्रधान को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद ग्राम प्रधान पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उसे समझाए जाने पर वह गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए अस्थाई क्वारंटीन सेंटर में रहने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें