फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा: पत्नी ने नंदोई के साथ मिलकर पति को तड़पा-तड़पा कर मारा, शव फंदे से लटकाकर आत्महत्या बता दिया

Wed, 08 Apr 2026 04:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने शख्स की मौत का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अवैध संबंध में नंदोई के साथ मिलकर पत्नी ने गला घोंटकर पति की हत्या की थी। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़उर खुरहुजा गांव में शख्स की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में हुई जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और नंदोई ने मिलकर की थी, जिसके बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को हीरा वियार ने तहरीर देकर बताया था कि उसके भतीजे राजवंश वियार ने भूमि विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इस पर थाना बबुरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मैनुअल जांच व सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने 7 अप्रैल 2026 को मृतक की पत्नी राम दुलारी और उसके बहनोई रामजनम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: अब थाने में हाजिरी लगाएंगे दो अपराधी, गुंडा एक्ट में न्यायालय ने दिया आदेश

विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि 28 फरवरी की रात रामजनम घर आया था। रात में भोजन के बाद दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में राजवंश ने देख लिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पहले गला दबाया गया और फिर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर राजवंश की हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए राम दुलारी ने सुबह रोने-चिल्लाने का नाटक किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने की भी साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें