फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बर्बरता की हदें पार: पति ने पत्नी को छत से फेंका, लाठी- डंडे और लात-घूसों से पीटा; बेटी ने दी तहरीर

Tue, 21 Jul 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर छत से फेंकने का आरोप लगाया गया है। बेटी ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईकला गांव में एक महिला को उसके पति द्वारा बेरहमी से पीटने और छत से धक्का देकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बेटी ने पिता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मवईकला निवासी रुबी कुमारी ने मुगलसराय कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता के अपनी बड़ी मां (ताई) के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता है और पिता उसकी मां सुनीता देवी के साथ मारपीट करते हैं। 

तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे इसी विवाद को लेकर आरोपी ने पहले पत्नी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे घर की छत पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दे दिया। आरोप है कि नीचे गिरने के बाद भी आरोपी ने लात-घूंसों से हमला जारी रखा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बम की अफवाह ने बढ़ाई बेचैनी: जंघई जंक्शन पर दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां, दो घंटे तक चप्पा-चप्पा खंगाला

रुबी का कहना है कि जब उसने अपने भाई लकी प्रजापति और बहन छोटी कुमारी के साथ बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता की बेटी ने पुलिस से आरोपित पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें