फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाए जा रहे सौ कछुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से मंगलवार की शाम तस्करी कर ले जाए जा रहे सौ कछुए बरामद किया। कछुए चार बैगों में भरकर प्लेटफार्म संख्या एक पर लावारिश हाल में पड़े थे।जीआरपी कछुओं को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस मंगलवार की शाम छह बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। जीआरपी कर्मी सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन की एक बोगी के सामने लावारिस हाल में चार बैग पड़े मिले। इसे खोलकर देखा तो उसमें कछुए थे। चारो बैग थाने लेकर गिनती की गई तो उसमें सौ कछुआ बरामद हुए। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कछुओं को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। चेकिंग अभियान देखकर तस्कर कछुओं को छोड़कर भाग गए। कछुओं को वन विभाग को सौंपा जाएगा। बरामद करने वाली टीम में एसआई डीपी यादव,सूबेदार यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार यादव, शशांक शेखर, विमलेश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें