फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22 किमी की रफ्तार से चलीं नम हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दो दिनों से मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। बृहस्पतिवार को सुबह से करीब 22 किलोमीटर की रफ्तार से नम हवाएं चलती रहीं। वहीं, आसमान पर बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से मौसम मेहरबान है। हालांकि मौसम विभाग की संभावना के अनुसार बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान में बादलों के छाने और नम हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। झारखंड से उठे विक्षोभ के कारण कई प्रदेशों में मौसम बदला है। कई स्थानों पर बारिश हुई तो कई जगह ठंडी हवाओं ने राहत प्रदान की। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक बना रहेगा। इसके बाद विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से तापमान फिर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें