पीडीडीयू नगर। नगर के 18 नवंबर की रात दवा कारोबारी राेहिताश पाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसपी से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके पूर्व नगर निवासी मानवाधिकार कार्यकर्ता खालिद वकार आबिद ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की थी।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पीडीडीयू नगर स्थित जीटी रोड पर 18 नवंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे बदमाश ने दवा व्यवसायी रोहिताश पाल (46) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष खालिद वकार आबिद ने बताया कि घटना के एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी किसी भी मुख्य षड्यंत्रकारी का नाम सामने नहीं आया है न ही मुख्य शूटर की गिरफ़्तारी हुई है। खालिद वकार आबिद ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखे पत्र में मामले में हस्तक्षेप की मांगकी थी। इस पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसपी चंदौली से रिपोर्ट मंगवाया है। निर्देश दिया है कि एसपी जांच कर आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट भेजें।