पीडीडीयू नगर। सकलडीहा के निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र को उठक-बैठक कराने के मामले में बीएसए की ओर से सूचना न देने पर मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयोग ने चंदौली डीएम को 21 नवंबर को तलब किया है।
कुछ माह पहले सकलडीहा विकास खंड के एक स्कूल में होम वर्क न कराने पर पांचवीं कक्षा के छात्र से शिक्षक ने उठक बैठक कराई थी। इससे उसकी तबियत बिगड़ी गई थी। मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने शिकायत की प्रति उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को भेजकर मामले पर निष्पक्ष जांच कर उचित करवाई का निर्देश दिया। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि बीएसए द्वारा सूचना न दिए जाने से पत्र आया है। बीएसए पर समय से सूचना न भेजने पर कार्रवाई की जा रही है।