डाला छठ पर्व पर अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से वाराणसी गए।
इससे
रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ उमड़ी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए
जीआरपी और आरपीएफ को पसीने बहाने पड़े। फुट ओवर ब्रिज और विभिन्न
प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए लगातार हिदायत दी
गई।
जीआरपी प्रभारी नंद जी यादव ने बताया कि ट्रेनों के प्लेटफ़ार्म न
बदलने जाने के लिए भी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
जनपद में
सूर्योपासना का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है ।
काफी श्रद्धालु
गंगा के किनारे पूजन के लिए वाराणसी तक जाते हैं।
इसके लिए ट्रेन काफी
सुविधाजनक साबित होती है।आसपास के क्षेत्रों से आकर वाराणसी जाने वालों की
खासी भीड़ मंगलवार को मुग़लसराय रेलवे स्टेशन पर रही।
रेलवे स्टेशन पर
भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने चौकसी बरती।
जिसके तहत चप्पे चप्पे पर जवानों
को तैनात कर दिया गया। फुट ओवर ब्रिज से आने जाने में किसी को दिक्कत न
हो इसके लिए भी जीआरपी वहां मुस्तैद रही और यात्रियों को किनारे खड़े रहने
की हिदायत भी देती रही । इस दौरान जीआरपी चौकस रही।
तीसरी आंख से भी पूरे रेलवे स्टेशन की मानीटरिंग करती रही।