फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मांगा पेयजल कनेक्शन संग आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के महेवा गांव की महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर पानी कनेक्शन व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि गांव में पेयजल पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन ग्रामीणों को कनेक्शन आवंटित नहीं किया गया है, जिससे हम सभी पेयजल संकट से जूझ रहे है। अंत में डीडीओ पद्घकांत शुक्ल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि महेवा के गरीब परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है। गांव के अधिकत्तर परिवार के पास रखने के लिए खुद का आशियाना नहीं है। इस कारण वे जैसे-तैसे झुग्गी-झोपड़ियों व कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहे हैं। बारिश के मौसम में हम गरीब ग्रामीणों का जीना दुभर हो जाता है। बारिश से जहां कच्चे मकान व झोपड़ी के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं विषैले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए महेवा के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिए जाए, ताकि गरीबों के पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो सके। बताया कि गांव में पेयजल संकट है, जिसे देखते हुए पेयजल पाइप लाइन बिछाई गयी, लेकिन अभी तक ग्रामीणों में पेयजल के लिए कनेक्शन नहीं दिया गया, जिसके लिए ग्रामीण कई बार जल निगम से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस अवसर पर पूनम चौहान, संगीता , रीमा देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रावती देवी व पुष्पा देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें