फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स से दुर्व्यवहार पर अस्पताल में हड़ताल

Tue, 28 Jul 2015 01:27 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज चिकित्सकों तथा कर्मचारियों ने सोमवार को ओपीडी तथा इमरजेंसी सेवा ठप कर दी और अस्पताल परिसर में दोपहर 11 बजे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने तथा अस्पताल में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। बाद में सीएमएस डा. छोटेलाल के साथ पहुंचे कोतवाल रामप्रकट यादव ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर दोपहर 1.30 बजे धरना समाप्त कराया। अस्पताल सेवा ठप होने  से मरीजों को परेशानी हुई।


 रविवार की रात आठ बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक स्टाफ नर्स के साथ एक मरीज के साथ आए युवक ने दुर्व्यवहार किया। यही नहीं वह स्टाफ रूम में भी घुस गया था।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी लालन भाग गया। रात में ही स्टाफ नर्स ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान डालने, धमकी देने तथा दुर्व्यवहार से संबंधित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


सोमवार को घटना की जानकारी होने पर स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक उग्र हो गए। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी सहित सभी सेवाओं को ठप कर दिया। सीएमएस के साथ पहुंचे कोतवाल ने अस्पताल में दो सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

तब धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में डा.आरबी सिंह, डा. गुरु प्रसाद, डा. एसके सिंह, डा. आरआर यादव, डा. अलका सिंह, डा. गौरव गुप्ता, डा. एसके मिश्रा, डा. एलएस चौबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें