फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हड्डी रोगियों से भरी अस्पताल की ओपीडी

विज्ञापन
चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की जांच करते डॉ. आरआर यादव। संवाद
विज्ञापन
चकिया। होली के दिन मारपीट और हुड़दंग के बाद हड्डी की चोट से जुड़े मरीजों की संख्या जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में सबसे अधिक रही। शुक्रवार को 785 में 150 मरीज हड्डी से जुड़े लोग रहे।
विज्ञापन

मारपीट सहित शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगने के कारण होली के दिन शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब 785 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मामले होली त्योहार पर मदिरा सेवन में मारपीट के रहे। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई मरीजों के सिर, हाथ और पैर पर चोट थी। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया। डॉ आर आर यादव ने बताया कि होली त्योहार के बाद मौसम परिवर्तन में लापरवाही के कारण बुखार खांसी के मरीजों की भरमार थी। जिनका इलाज किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि होली त्यौहार के कारण अधिकांश मरीज चोट हाथ पैर में सूजन दर्द को लेकर पहुंचे थे। जिनमें लगभग 150 ऐसे मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें