चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को हर समय किसी भी स्थिति से निपटने के तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने इमरजेंसी और वार्ड समेत अन्य स्थानों पर व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे तत्काल दूर करें। इमरजेंसी में मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डाॅक्टर और कर्मचारी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। दवाओं के अलावा बेड भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।