बताया जा रहा है कि तीनों युवक रविवार रात अपने गांव से सकलडीहा कस्बा जा रहे थे। डेढ़ावल–सकलडीहा मार्ग पर धरहरा गांव के पास सड़क पर मोड़ है, जहां बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश और निखिल को मृत घोषित कर दिया। पंकज खरवार की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।