फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 27 साल की सेवा का सम्मान, ऊषा सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
उषा सिंह, ​शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित, संवाद
विज्ञापन
इलिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की सहायक अध्यापक ऊषा सिंह का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में करीब 27 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहीं ऊषा सिंह के चयन से शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। कर्तव्यनिष्ठा, नियमितता और शिक्षण के प्रति समर्पण को देखते हुए उनके चयन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऊषा सिंह ने वर्ष 1999 में बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा शुरू की थी। उनकी पहली तैनाती प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में हुई थी। लंबे समय तक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के बाद पदोन्नति पर उनका स्थानांतरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ।
वर्तमान में वह विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सामाजिक विषय की शिक्षिका ऊषा सिंह ने सेवा अवधि में शिक्षण कार्य को प्राथमिकता दी। करीब 27 वर्षों की सेवा में नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में सेवा करना उनके लिए नौकरी नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का माध्यम है।
वह आगे भी पूरी निष्ठा और लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी। चयन की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों, विभागीय कर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें