फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल व्यवसायी के घर छापा

Fri, 24 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रविनगर निवासी कोल व्यवसायी सुभाष तुलस्यान के आवास पर नई दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने गुरुवार की सुबह सात बजे छापा मारकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने व्यवसायी के मकान के सामने पहुंचकर सर्च वारंट दिखाकर एंट्री चाही, तो व्यवसायी के परिवार वालों  ने उनके न होने की सूचना देकर गेट बंद रखा।

बाद में वहां के सभासद भानू तिवारी को लेकर सीबीआई फिर मकान पर पहुंची तब सभासद के साथ टीम को अंदर जाने दिया गया।

सूत्रों के अनुसार कोल व्यवसायी के नई दिल्ली, रांची, रामगढ़ और मुगलसराय के प्रतिष्ठानों पर सीबीआई नई दिल्ली की टीम ने एक साथ छापेमारी की।

छापे को रेलवे के स्क्रैप नीलामी के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
मुगलसराय निवासी सुभाष तुलस्यान के देश के तीन राज्यों दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश में चार प्रतिष्ठान हैं। झारखंड के एक प्रतिष्ठान रामगढ़ में स्पंज आयरन की फैक्ट्री है।
विज्ञापन


सीबीआई को सूचना मिली थी कि स्पंज आयरन प्रतिष्ठान के माध्यम से रेलवे के करोड़ों के स्क्रैप वहां भेजे गए हैं, जहां उन्हें गला दिया गया है। इसी की छानबीन करने सीबीआई नई दिल्ली की टीम गुरुवार की सुबह निजी साधन से सुभाष तुलस्यान के रविनगर मुगलसराय स्थित आवास पर पहुंची।

गेट न खोले जाने के बाबत पूछताछ में सुभाष के पुत्र गोलू ने बताया कि सादे वेश में रहने के कारण दरवाजा नहीं खोला गया। सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम को पता चला कि कोल व्यवसायी बाहर हैं। शाम पांच बजे तक आवश्यक दस्तावजों की जांच के बाद टीम चली गई।
विज्ञापन



जांच के बारे में सुभाष के पुत्र गोलू समेत किसी ने भी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं टीम के इंचार्ज ने बताया कि जांच रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। अभी तीन और प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी की रिपोर्ट आनी है। सुभाष तुलस्यान से भी बातचीत नहीं हो सकी है। सभी रिपोर्ट को मिलाकर ही नतीजा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें