फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर घूम रहे हैं होम आइसोलेशन के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश में एल वन कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा मिली है, लेकिन इन पर ठीक से निगरानी नहीं रखी जा रही है। इसका नतीजा है कि संक्रमित बाहर घूम रहे हैं। जिले में 109 लोग होम आइसोलेट में हैं साथ ही 170 से अधिक बने हाट स्पाट इलाकों में मिले संक्रमितों के परिवार वालों को भी घर में रहने की हिदायत दी गई है मगर वे इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है और घर के बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित मरीजों, हाट स्पाट गांवों में महामारी को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर व निकाय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया ताकि संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके और इसे रोका जा सके। जनपद के कोविड के कुल 1152 मरीज अब तक पाए गए हैं। इसमें अभी भी अत 849 कोरोना वायरस संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि वायरस ने 11 लोगों को मौत हो चुकी है। वही अभी भी 292 लोग कोरोना वायरस की जंग लड़ रहे हैं। इसमें लगभग 109 लोगों को होम आइसोलट किया गया है, 26 नेइससे मुक्त हो गये हैं। शिकायत मिल रही है कि होम आइसोलेशन होने के बाद भी लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं। जिससे लोगों में संक्रमण के खतरे का भय सता रहा है। एडीएम अतुल कुमार सिंह का कहना है कि होम आइसोलेशन के लोगों की निगरानी लिए गांव व निकाय में निगरानी समिति गठित की गई है, ताकि शासन के निर्धारित समय सीमा तक उन्हें घरों में रखा जा सके।
चंदौली। जनपद के कुल 109 लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा अब तक दी गई है। शासन के निर्देश पर होम आइसोलेशन का पालन कराने के लिए ग्राम पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर निगरानी समिति को जिम्मेदारी दी गई है। समिति प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट जिला स्तर पर देगी। होम आइसोलेशन में रह रहे लोग शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की भी कार्रवाई होगी। वहीं स्वास्थ्य व जिला प्रशासन की ओर से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों के बाहर कोरोना पाजिटिव की नोटिस चस्पा की गई है, ताकि यह पता चल सके कि उक्त घर में कोरोना वायरस का मरीज है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन करने वाले कोरोना वायरस के मरीजों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर गठित निगरानी समिति के माध्यम से शासन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। यदि इसका पालन में नहीं करते हैं तो निगरानी समिति के रिपोर्ट पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डॉ डीके सिंह नोडल अधिकारी कोरोना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें