होली मिलन समारोह से आपसी भाईचारा के साथ प्रेम और सौहार्द बढ़ता है जिससे समाज प्रगति पथ पर अग्रसर होता है। उक्त बातें चकिया नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार की रात आयोजित मद्धेशिया वैश्य समाज के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन जी गुप्ता ने कही।
इसके पूर्व समाज के पुरुष, महिलाएं तथा बच्चों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान गीत संगीत की महफिल का भी आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकार एसएन द्विवेदी, मंजूलता ने समाज के लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर समाज के सुरेंद्र गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, शिवजी, बलदाऊ गुप्ता, मुरारी प्रसाद, अजय मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, राजेंद्र, निर्मला देवी, सुनैना गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं किरन गुप्ता सहित समाज के तमाम महिला पुरुष उपस्थित थे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद उर्फ साधू साव एवं संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया।