फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर ट्रेनेां में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की गई। ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01 मार्च को सोगरिया से रात 11:10 बजे खुलेगी। अगले दिन रात 11.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 03 मार्च को दानापुर से रात 01:15 बजे खुलेगी। दाेपहर में 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमतीनगर से शाम 6:55 से बजे खुलेगी। शनिवार को रात 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से रात 11:15 बजे खुलेगी। अगले दिन रात 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें