फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब मार्च के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व मध्य रेलवे ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। हाेली के बाद काम पर लौटने वालों के कारण ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने चल रही 14 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को मार्च के अंतिम सप्ताह तक के लिए बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें मार्च के अंतिम दिन तक चलेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी-03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक चलेगी। वहीं गाड़ी-03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 31 मार्च तक रोजाना चलेगी। गाड़ी-03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 मार्च तक हर रविवार को जबकि गाड़ी-03258 स्पेशल 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। गाड़ी-03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 30 मार्च तक हर सोमवार, मंगल, शुक्रवार एवं शनिवार को जबकि गाड़ी संख्या 03698 स्पेशल 31 मार्च तक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को चलेगी। गाड़ी-02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 29 मार्च तक हर रविवार जबकि गाड़ी-02398 स्पेशल 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। गाड़ी-01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 31 मार्च तक रोजाना और गाड़ी-01144 स्पेशल एक अप्रैल तक हर दिन चलेगी। गाड़ी-01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 31 मार्च तक रोजाना जबकि गाड़ी संख्या 01450 स्पेशल दो अप्रैल तक रोजाना चलेगी। गाड़ी-05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 27 मार्च तक हर शुक्रवार को जबकि गाड़ी-05220 स्पेशल 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी-04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 15 मार्च तक रोजाना चलेगी। गाड़ी-04013 स्पेशल 16 मार्च तक रोजाना, गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को जबकि गाड़ी संख्या 05576 स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को जबकि गाड़ी संख्या 05580 स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक गुरू, शुक्र एवं रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 23 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को, जबकि गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल 19 और 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को जबकि गाड़ी संख्या 03312 स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जबकि गाड़ी संख्या 03640 स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को, गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 28 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को जबकि गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक बुध एवं रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें