पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से पीडीडीयू जंक्शन से होकर 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इससे यात्रियों की राह आसान हुई है, लेकिन ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। इसकी वजह से नियमित ट्रेनें भी समय से नहीं चल रही हैं।
रविवार की शाम सात बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली आनंद विहार-हावड़ा होली स्पेशल आठ घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल छह घंटे, दिल्ली-गया होली स्पेशल साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली-भागलपुूर होली स्पेशल सवा घंटे, दानापुर-कोटा होली स्पेशल चार घंटे लेट रही। इसी तरह से भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस, बिकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, दून एक्सप्रेस ढाई घंटे, विभूति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट तीन घंटे, गंगा-सतलज एक्सप्रेस तीन घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस दो घेट, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली मुंबई-कटिहार होली स्पेशल चार घंटे, शिप्रा एक्सप्रेस एक घंटे, कोटा-दानापुर होली स्पेशल सात घंटे, पटना-दिल्ली होली स्पेशल एक घंटे, कुंभ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सात घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर होली स्पेशल 11 घंटे, देवलाली-दानापुर होली स्पेशल सात घंटे लेट रही।