फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार हुआ होली का बाजार, पहुंचने लगे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली में एक पखवारे का समय बचा है। इसके साथ ही होली के बाजार की रंगत निखरने लगी है। विशेष कर कपड़ों की दुकानों पर अभी से भीड़ जुटने लगी है। होली की तैयारी में कपड़ों के व्यापारियों ने भी नए डिजाइन के कपड़े मंगवा लिए हैं। शॉपिंग मॉल में भी खरीदारों की भीड़ हो रही है। मेवा, रंग, अबीर, पिचकारी, नमकीन और पापड़ की दुकानों पर लोग खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं। घरों में भी गुझिया और पापड़ तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना की वजह से त्योहारों का आनंद लोग नहीं उठा सके हैं। ऐसे में कोरोना के मामले कम होने और बाजार खुलने के बाद से त्योहारों पर लोगों का उल्लास बढ़ता जा रहा है। महाशिवरात्रि के बाद अब लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं। मौसम भी साथ दे रहा है, ऐसे में जहां घरों में चिप्स पापड़ आदि तैयार किए जा रहेेेे हैं। वहीं कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी भी तेज हो गई है। बाजार में बदलते स्वरूप में कपड़ों के शोरूम के साथ शॉपिंग माल्स में खरीदारी करने पर ग्राहको के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। इसका असर भी दिख रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में रेलकर्मियों का बड़ा तबका रहता है। उन्हें माह के शुरूआत में ही वेतन मिल चुका है। होली महीने के आखिरी में हैं। ऐसे में लोग बाजार में खरीददारी पहले ही करने उतर आए हैं। नगर में जीटी रोड के किनारे तीन दर्जन से अधिक रेडिमेड कपड़ों की दुकानें हैं। इसके साथ ही परमार कटरा, रस्तोगी गली, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, कैलाशपुरी से चंदासी तक आधा दर्जन शापिंग माल्स खुले हैं। यहां दिन रात होली की खरीददारी के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। परमार कटरा स्थित रेडिमेड कपड़ों के व्यवसायी सुशील केशरी, मनोज गुप्ता, शमीम अहमद आदि ने बताया होली के साथ ही लगन का मौसम भी शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग होली के साथ लगन के कपड़े भी खरीद रहे हैं। वहीं किराना की दुकानों पर ही चिप्स, पापड़, घी, तेल, अचार सहित अन्य सामान की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें