फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 28 सिलेंडर पकड़े

Wed, 29 Mar 2017 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सिलेंडर की जांच करते पूर्ति विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ के समीप मंगलवार को दो स्थानों पर छापा मार कर जिला पूर्ति अधिकारी ने अवैध रीफिलिंग के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। छापे में 28 बड़े सिलेंडर और 6 छोटे सिलेंडर बरामद हुए। मौके से दो लोगों को पकड़ लिया गया इनमें से एक आरोपी बाद में अधिकारियों को चकमा देकर भाग गया। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि फरार आरोपी का पता विभाग के पास है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी को मंगलवार को सूचना मिली कि रेमा मोड़ के समीप दो स्थानों पर एलपीजी गैैस रीफिलिंग की जा रही है। इस पर डीएसओ ने दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एक साथ दोनों स्थानों पर छापा मारा। इसमें आरोपित संतोष मिश्रा की दूकान से अवैध तरीके से चार बड़े भरे सिलेंडर समेत 21 बड़े और 03 छोटे सिलेंडर, तराजू और रीफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन बरामद हुई।
वहीं दूसरे स्थान बाबा इलेक्ट्रानिक नामक दूकान से एक बड़ा भरा सिलेंडर समेत 07 बड़े व 03 छोटे सिलेंडर, तराजू और रीफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन बरामद की। टीम ने दूकान पर मजदूरी करने वाले सूरज को पकड़ लिया। इसके बाद अलीनगर थाने को सूचना दी गई। जहां से दो एसआई और दो सिपाही मौके    पहुंच गए।
विज्ञापन

 कार्रवाई चल रही थी कि मौके से पकड़ा गया आरोपित संतोष मिश्रा वहां से फरार हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अलीनगर पुलिस एक आरोपित                को पकड़कर थाने ले आई                    और संबंधित धाराओं में चालान   कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें