फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बकाया 60 रुपये मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने पान विक्रेता पर चाकू से किया हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Wed, 03 Jun 2026 02:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में बकाया 60 रुपये मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने पान विक्रेता को चाकू मार दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन घायल पान विक्रेता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी मोड के सामने पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात हिस्ट्रीशीटर ने एक पान विक्रेता द्वारा बकाया 60 रुपये मांगने पर उसे चाकू मार दिया। इस दौरान वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भती कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 2006 के बाद से हिस्ट्रीशीटर द्वारा कोई घटना नहीं की गई थी। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
क्षेत्र में बीट पुलिसिंग की कमजोर होती कड़ी से हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों की निगरानी नहीं हो पा रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र महमूदपुर निवासी मुनक्का प्रासद गुप्ता (54) फायर ब्रिगेड के समीप शीतला माता मंदिर के पास पान बेचते हैं। सोमवार की रात दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। इस दौरान कैलाशपुरी मोड़ के सामने पेट्रोल पंप के समीप उसकी मुलाकात विजय गिरी (60) से हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान मुनक्का ने विजय से बकाये के 60 रुपये का तकादा कर दिया। यह बात विजय को नागवार गुजरी। उसने मुनक्का पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विजय को पकड़ कर कोतवाली ले आई वहीं घायल को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी की जाती है। वर्ष 2006 के बाद से इसने कोई अपराध नहीं किया था। रात में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें