फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई झांकियां

Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को पीठ परिषद आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी, मोदी सेना, हनुमान सेवा समिति के सदस्यों, सरस्वती ज्ञान मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा झांकी निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विभिन्न समितियों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। तत्पश्चात ढोल नगाड़े, घोड़ा, डीजे के साथ ‘ऊं’ शब्द से अलंकृत सैकड़ों झंडे लिए भारत माता की जय, गो हत्या बंद हो, भारत अखंड हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए उत्साहित मुद्रा में रामलीला चबूतरा, बस स्टैंड, उरहवा बाग एवं थाना चौराहा  होते हुए झांकी पूरे कस्बे का भ्रमण किया।


झांकी में सबसे आकर्षक स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की झांकी रही। इससे पूर्व आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी और मंदिर सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कमलाकांत मिश्र, बांके सेठ, गौतम चौरसिया, रमेश द्विवेदी, राजेश सिंह, हृदयनारायण तिवारी, गोविंद रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें