फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग सात घंटे रहा जाम

Wed, 24 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदखरी गांव के समीप मंगलवार की भोर में एक ट्रक के खराब होने से एक बार फिर जाम लगा।
विज्ञापन


इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। जाम में फंस कर कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटते छूटते बची। सात घंटे बाद सुबह दस बजे चालकों ने किसी तरह खराब ट्रक को हटाया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।


डाला से  गिट्टी  लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला भदखरी गांव के समीप पुलिया के  पास टूट गया। दूसरी ओर मार्ग निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा जगह जगह मार्ग के किनारे ही गिट्टी गिराकर रखी गई है।
विज्ञापन


इसके चलते दोनों ओर  से आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते कंदवा चौराहा से लेकर बरहनी चौराहा तक  करीब सात किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। जाम के चलते परीक्षा देने के  लिए सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी और प्रगतिशील इंटर कालेज जा रहे छात्रों का  वाहन भी जाम में फंस गया।
विज्ञापन


जिसके चलते छात्रों की परीक्षा छूटते छूटते बची। कुछ गाड़ियों को  बरहनी से होकर रामपुर महुजी मार्ग से अरंगी की ओर भेज दिया गया। लेकिन जो  गाड़ियां अमड़ा और भदखरी की ओर आ रही थी, उनमें सवार छात्रों  की परीक्षा छूटते छूटते बची। परीक्षार्थी करीब तीन से चार किमी पैदल चलकर  अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

 सुबह दस बजे चालकों ने गुल्ला टूटे ट्रक को  इधर उधर कर किसी तरह रास्ता खाली कराया लेकिन रास्ता खाली होने में दो  घंटे लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें