फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, बाइक सवार दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसकलडीहा। कोतवाली के विशुनपुरा गांव के समीप सोमवार की शाम साढ़े 07 बजे कमालपुर की ओर से आ रही कार से सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में जा रही बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी रामकुमार का बेटा शंभू राम (25) और राजकुमार का बेटा भानू राम (22) बाइक से धीना थाना के रैथा अपने फूफा के घर जा रहे थे। विशुनपुरा गांव के समीप बाइक बेकाबू हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जुटी भीड़ ने दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सकलडीहा सीएचसी ले गई। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार चालक और कार को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि बाइक सवार कार से आकर टकरा गए। दोनों की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें