पीडीडीयू नगर। दीपावली पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार से तीन दिनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत 20 अक्तूबर की रात 12 बजे तक भारी वाहन पीडीडीयू नगर में नहीं आएंगे।
यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर शनिवार की सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत चकिया तिराहा चौराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से किसी भी प्रकार के मालवाहक / भारी वाहन /मालवाहक वाहन/चार पहिया / आदि वाहन जो वाराणसी की तरफ जाना चाहते हैं, को गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करते हुए गोधना चौराहा से एनएच-19/ हाईवे से अथवा रिंग रोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह वाराणसी के तरफ से कस्बा पीडीडीयू नगर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों सुभाष पार्क के सामने से डायवर्ट किया जाएगा।