फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वनाधिकार दावों की सुनवाई 32 मामलों पर होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें नौगढ़ क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों शमशेरपुर, सेमरा कुशही, बोझ, बसौली, जमसोत, विशेषरपुर, परसिया और जयमोहनी से प्राप्त कुल 32 लंबित वनाधिकार दावों की सुनवाई की गई। फिलहाल, सभी दावों पर समिति की ओर से विचारोपरांत निर्णय पारित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने की। समिति के नोडल सचिव समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सिद्धार्थ सिंह और सदस्य उपप्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित ग्रामों के प्रार्थीगणों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपने-अपने वनाधिकार संबंधी दावे प्रस्तुत किए। प्रार्थीगणों से उनके दावों के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने प्रत्येक दावे की गहनता से जांच की और प्रस्तुत साक्ष्यों का सम्यक परीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी दावों पर समिति की ओर से विचारोपरांत निर्णय पारित किया जाएगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत अधिकार प्राप्त हो सकें।
बैठक में रेंजर नौगढ़ संजय श्रीवास्तव, वन लिपिक व लेखपाल मनीष सिंह, लेखपाल संतोष कुमार, लेखपाल अभिषेक यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें