फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वास्थ्यकर्मियों को धूम्रपान न करने की की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रविवार को जिले के 235 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई। सीएमओ डॉ. एसके चक ने सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारी ने स्वास्थ्यकर्मी को शपथ दिलाई गई। सीएमओ ने कहा कि ज्यादातर लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। यह जानलेवा है। देशभर में हर साल मुंह के कैंसर से कई लोगों की जान जाती है। तंबाकू लोगों को नशे की लत लगा देती है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं को तंबाकू व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्हें धूम्रपान न करने की नसीहत दी। तंबाकू से हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारी होती है। जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. पीके सिंह, पंकज दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें