फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र स्थित बरहनी पीएचसी पर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 85 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं को परामर्श देने के साथ उनके बीच दवाओं का वितरण भी किया। जांच के दौरान एक महिला में खून की काफी कमी पाए जाने पर उसे जांच के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श के साथ उनमें संबंधित रोग की दवाइयां भी वितरित की। अस्पताल पहुंची सभी गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की गई। इनमें एक महिला में खून की काफी कमी मिली। उसे जिला चिकित्सालय में जांच कराने की सलाह दी गई। गौरतलब है कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसमें गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन व एचआईवी आदि की जांच की जाती है। इस मौके पर सीमा सिंह, अनामिका, मनीषा, वैशाली, अभिमन्यु, विनय, रोशन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें