स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में कुल 110 महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं दी गई। इसमें 75 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं।
चिकित्सक डॉ. अनुराधा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर समेत अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद गर्भवती कुछ महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना बेहद जरूरी है। समय-समय पर रक्तचाप और रक्त जांच कराने से कई गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। महिलाओं को आयरन और कैल्शियम का गोलियां नियमित रूप से लेने की सलाह दी गई। डॉक्टर अनुराधा ने बताया कि संतुलित आहार और समय पर स्वास्थ्य जांच से गर्भवती महिलाओं का गर्भस्थ शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।