फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सजदे में झुके सिर, खुशहाली की दुआएं मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार को उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज में मुल्क में अमन और परिवार के सलामती की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी। शाहकुटी स्थित ईदगाह के बाहर लगे मेले में बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने वाले उत्साहित नजर आए। सुबह छह बजे से ही नए कपड़े पहनकर बड़े बुजुर्गों संग बच्चे और युवा नमाज अदा करने पहुंच गए। इस दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नमाज के बाद ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले में चाट, गोलगप्पे, चाऊमीन, पास्ता, गुब्बारा, खिलौने की दुकानें सजी। मेले में तरह तरह के झूले भी लगे थे। इसका भी बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इसी तरह जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। वहीं अलीनगर जामा मस्जिद, कसाब महाल स्थित मीनारा मस्जिद, न्यू महाल, सिकटिया, इस्लामपुर के मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद घरों में सेवइयों के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मलोखर, सतपोखरी, महाबलपुर, कुंडाकला, कुंडा खुर्द, शकूराबाद में नमाज अदा की गई। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गोधना, चंदरखा, हसनपुर में ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसी तरह इलिया, मझुई, खरौझा, बरहुआ, मगरौर, बरांव की मस्जिदों तथा बसाढ़ी व बेलावर के ईदगाहों पर मुस्लिम बंधुओं ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें