फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आग लगने से 15 बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में बृहस्पतिवार को आग लगने से लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बसनी गांव में गेहूं के खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। करीब आधा घंटा बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के साथ मोर्चा संभाला लेकिन तब तक अरुण मिश्रा, रामजी मिश्रा, संतोष मिश्रा, प्रियानंद मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, जयकरन मिश्रा की करीब 15 बीघे की फसल राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें