फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय कौड़िहार के प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा को विद्यालय की सामग्री चोरी करने के मामले में निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि वे वर्ष 2022 में एमडीएम बर्तन, अनाज, अग्निशमन यंत्र, बिजली का केबल घर ले जा रहे थे। विद्यालय का सामान ले जाते समय रास्ते में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया था। उनका वीडियो बनाकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले माह ग्रामीणों ने समाधान दिवस के पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच की मांग की थी। डीएम ने बीएसए को तत्काल जांच कर करवाई करने का आदेश दिया था। बीएससी ने जांच करने के एक पखवारे बाद प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें