कस्बा के व्यापारी व पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी का पुत्र सुमित रस्तोगी (32) बुधवार को शाम में तगादा पर निकला हुआ था। इसके 72 घंटे बीत बाद भी व्यापारी का पता नही चल सका है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका और सीओ राजेश कुमार राय ने भी व्यापारी के घर जाकर मदद का भरोसा दिया।कपड़ा व्यवसाई प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र सुमित रस्तोगी कोल्ड ड्रिंक और पानी का व्यापार करता है। बुधवार को शाम छह बजे घर से तगादा पर निकला पर देर रात तक नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को सुबह टिमिलपुर गांव में व्यापारी का मोबाइल और संघती गांव के समीप बाइक मिला। उसके भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका घर पहुंचकर पिता और भाई हो हर संभव मदद का भरोसा दिया। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि व्यापारी के पता लगाने के लिए सर्विलांस सहित पुलिस की कुल छह टीम लगाई गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।