पीडीडीयू नगर। चंदौली स्थित चुनाव सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक पांडेय ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। हेड कांस्टेबल अभिषेक छुट्टी पर अपने घर प्रयागराज गये थे। लोगों की मदद के लिये चलाये जा रहे वाट्सएप ग्रुप पुलिस मित्र पर जानकारी हुई कि प्रयागराज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज को खून की आवश्यकता है। सोमवार की देर रात उन्होंने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर मरीज की जान बचायी। बता दें कि अभिषेक पांडेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों की मदद से वर्ष 2017 में पुलिस मित्र ग्रुप बनाया था। ग्रुप के अच्छे उद्देश्य को देखते हुए आज काफी संख्या में पुलिसकर्मी इस इससे जुड़ चुके है। अभिषेक को उनके बेहतर कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से वर्ष 2018 में रजत और 2021 में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।