फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बस से उतर कर पार कर रहा था सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर बाईपास पर शुक्रवार की शाम को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बिहार से आने वाली बस से उतरा था और सड़क पार कर रहा था। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नौबतपुर बाईपास पर शुक्रवार की शाम को पांच बजे के करीब बिहार से एक यात्री बस आकर रुकी। उसमें एक यात्री उतरा और सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे धक्का मार दिया। व्यक्ति की मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग जुटते तब तक ट्रेलर चालक वाहन सहित भाग गया। थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि दुर्घटना के वाहनों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें