पीडीडीयू नगर। एसटीएफ आगरा और अलीनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी संदीप को आगरा से गिरफ्तार किया है। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी संदीप निवासी खरड़अलीपुर, हिसार, हरियाणा की तलाश में पुलिस जुटी थी। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला को सूचना मिली कि आरोपी आगरा में है। एसटीएफ आगरा की मदद से मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर, जिला आगरा के पास से बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।