चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा रोड के समीप नेशनल हाईवे को पार करते समय शुक्रवार की दोपहर में वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया। आगे कार्रवाई में जुट गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी नसरुद्दीन (45) गंगा रोड के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम को भेज दिया। सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।