डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामअधार गिरि की पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि बाबू रामअधार गिरि कर्तव्यनिष्ठ, संघर्षशील और समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि रामअधार गिरि ने चंदौली के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हर संघर्ष में अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि बाबू रामअधार गिरि ईमानदारी, कर्मठता और समाजसेवा के प्रतीक थे। इस दौरान विद्या चरण सिंह, आनंद सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, हजारी सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, शमसुद्दीन, राहुल सिंह, सुनील यादव, गिरीश कुमार, रामअधार गिरि के पौत्र संकटा गिरी और कमलेश गिरी भी मौजूद रहे। संवाद