फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बताएं अपने तीन साल के काम

Sat, 04 Mar 2017 01:51 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी रेडियो व टीवी पर मन की बात करते हैं, लेकिन कभी काम नहीं करते हैं। पीएम यह बताएं कि उन्होंने तीन साल में क्या किया। सीएम शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर सपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों के बहाने पूरे देश को बैंकों के बाहर लाइन में खड़ा कर दिया। नोटबंदी कर देश के गरीब आवाम को महीनों परेशान रखा। उनको यह नहीं मालूम कि पैसा काला-सफेद नहीं होता है। हमारा आपका लेन-देन काला-सफेद होता है।  कहा कि पीएम विश्व के अधिकांश देशों का भ्रमण कर चुके हैं, लेकिन यहां की जनता के लिए कुछ नहीं लेकर आए। भाजपा के लोग जाति-धर्म, शमशान व कब्रिस्तान की बात करते हैं। लेकिन सपा लैपटाप और स्मार्ट फोन की बात करती है। पीएम काशी में तीन दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वह चेक कर सकते हैं कि बिजली आ रही है या नहीं। सपा सरकार ने सत्रह जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को भेजा लेकिन आजतक केंद्र ने उस पर विचार नहीं किया।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती आजतक भाषण देने की बजाय उसे पढ़ रही हैं। बुआजी ने जीते-जी अपनी मूर्तियां लगवा दी।  कहा कि सपा सरकार ने 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं लागू कर प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम किया है। यूपी 100 डायल योजना अपराध रोकने के साथ ही लोगों को त्वरित लाभ पहुंचा रही है  इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व सांसद रामकिशुन, सत्यनारायण राजभर, मयंक सिंह यादव, मनोज सिंह काका, बलिराम यादव, सुनील यादव गुड्डू, संतोष यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें